एटा। शिकोहाबाद रोड पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार कार चालक न पुलिस की गाड़ी समेत चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए।
कार चालक के खिलाफ उपनिरीक्षक ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जेल भेज दिया है।थाना रिजोर के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने रिटायर्ड दरोगा जगदीश प्रसाद शर्मा के पुत्र प्रतीक शर्मा निवासी राजपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि कार चालक प्रतीक शर्मा ने मंगलवार को शिकोहाबाद रोड पर गांव वाकलपुर पर उसने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार हेमंत (25), ओमवती (80) और वर्तिका (12) घायल हो गए। तीनों लोग घायल हो गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। उसे और तेजी से चलाने लगा। उसने रजपुरा के पास एक और हादसा कर दिया। यहां उसने एक और बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कुलदीप (35) निवासी कल्याणपुर घायल हो गया। इसके बाद आगे जाकर एक कार में टक्कर मार दी।बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।