फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेटे ने मां की हत्या कर खेत में दफनाया शव

Tue, 18 Jun 2024 07:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में पुत्र ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। शव को ले जाकर खेत में दफना भी दिया। शक होने पर सौतेले भाई ने पुलिस को सूचना दी। पांच दिन बाद शव को खेत से निकलवाया गया। आरोपी पुत्र सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। सौतेले भाई ने हत्या की वजह मृतका के दुष्चरित्र तो पुलिस ने संपत्ति का विवाद बताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी गंगा सिंह की सीमा (42) के साथ तीसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी देवी से हरपाल का जन्म हुआ। दूसरी पत्नी सुधा पर कोई संतान नहीं थी। रामशंकर सीमा का बेटा है। उसके ऊपर आरोप है कि मां के दुष्चरित्र और बदनाम होने से उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 13 जून को उसकी हत्या गला दबाकर कर दी। थाना प्रभारी सकरौली नरेश सिंह ने बताया कि गंगा सिंह के मरने के बाद सीमा 6 बीघा जमीन को बेचना चाहती थी। जबकि रामशंकर मना कर रहा था। इसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको मार दिया और सबूत मिटाने के लिए शव को ले जाकर खेत में दफना दिया।
सीमा देवी के अचानक लापता होने से हरपाल सिंह को शक हुआ तो उसने थाने में सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए रमाशंकर व उसके साथी गांव के ही नीरज व नगला सियाराम निवासी रामबाबू उर्फ भालू को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर चरी के खेत से सोमवार रात सीमा देवी के शव को निकलवाया गया।
विज्ञापन

-
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किए गए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कृष्णमुरारी दोहरे, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें