एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कहीं फरसा तो कहीं लाठी-डंडों से पिटाई की घटनाओं को अंजाम दिया गया। नौ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जैथरा थाने में गांव तिगरा भमोरा निवासी ओमवीर ने थाना क्षेत्र के गांव मायाचक निवासी उदय प्रताप सहित दो पर, नगला मोर्चा निवासी राजू ने गांव के ही श्यामू सहित तीन पर धारदार हथियार से हमला कर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगंज थाने में गांव जेवर अब्दुल्लापुर निवासी अनीता ने गांव के ही देवेंद्र पर घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों से बेइज्जत करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। सकीट थाने में गांव बहलोलपुर निवासी श्रीचरण ने गांव के ही संजू सहित दो पर पिटाई कर फरसा मारने का मुकदमा दर्ज कराया है।
इनके अलावा बागवाला थाने में गांव दोहाई निवासी संतोष ने गांव के अरमान सहित तीन पर, कोतवाली नगर में शिकोहाबाद रोड निवासी गौरव सोलंकी ने अलीगढ़ जनपद के तौसैया मलूक निवासी जितेंद्र पर, कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड निवासी धर्मेंद्र ने पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी रूपकेश सहित दो पर, भगीपुर निवासी अशोक ने विजेंद्र सहित दो पर घर में घुसकर गाली-गलौज और पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा थाने में अस्पताल चौराहा निवासी राजू ने मोहल्ले के ही कल्लू सहित दो पर पत्नी के साथ गाली-गलौज कर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है।