फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युद्ध नहीं बुद्ध की राह पर चलना ही भारत की महानता

Sun, 11 May 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही युद्ध के हालात पर नजरे जमाए लोगों ने शांति की बात कही। लोग दिन-रात मोबाइल खबर ले रहे हैं। भारतीय सेना की ओर से की जा रही जवाबी कार्रवाई से भी लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि युद्ध कोई हल नहीं है। देश में अमन चैन रहना चाहिए। हमने पहले भी युद्ध की बजाय बुद्ध को ही महत्व दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को शाम ढलते ही खाना खाने के बाद लोग टहलते हुए या बिस्तर पर बैठकर मोबाइल चलाते दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि लड़ाई कोई हल नहीं है। पाकिस्तान को बहुत नुकसान हो सकता है। वहीं शानिवार सुबह से ही लोग अपने प्रतिष्ठानों पर लोग मोबाइल पर जानकारी लेते दिखे।







पाकिस्तान को आतंकवाद खत्म करना चाहिए। हम नहीं चाहते की युद्ध बढ़े, हमेशा लड़ाई में नुकसान दोनों ओर होता है। युद्ध में जाने कितनों के घर उजड़ जाएंगे। हम युद्व का समर्थन नहीं करते लेकिन, पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत किसी से कम नही है।
विज्ञापन

अंकित वर्मा युवा



देश के विभाजन के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। न चैन से रहता है और न ही रहने देता है। हम अपने संस्कारों से बधें हुए है। हम चाहते है वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए और युद्ध कोई हल नही। दिन रात मोबाइल पर जानकारी लेता रहता हूं। हमारा देश युद्ध नहीं चाहता।

गोपाल पाठक युवा





बेटा देश की सेवा में तैनात है। मां हूं चिंता तो हमेशा रहती है। इस बार बेटा छुट्टी पर घर आया था हमारा पूरा परिवार बहुत खुश था। अचानक युद्ध की खबर मिली कि देश से सरहद पर तकरार तेज हो गई है। ऑरेशन सिंदूर से पहले सभी की छुट्टियां रद्द हो गई है। युद्ध से हमेशा दोनों देशों को नुकसान के अलावा कुछ हासिल नही हो सकता।



सुषमा देवी



पति ने देश के लिए बलिदान दे दिया। बेटा भी देश की सेवा में सरहद पर है। मुझे गर्व होता है कि मैं एक सैनिक की पत्नी थी व दूसरे सैनिक की मां हूं। बेटा घर छुट्टियां लेकर आया था। अचानक फोन आया और उसे फिर से बुला लिया गया। पाकिस्तान को अपने देश के अंदर से आतंकवाद को समाप्त करना चाहिए, हम युद्ध के पक्ष में नही है।
रेखा देवी





युद्ध के दौरान बहुत कुछ खोना पड़ता है। पाकिस्तान अपने देश में हो रहे गृह युद्ध को समेटना चाहिए। भारत कभी भी युद्ध के पक्ष में नहीं रहा है। पहले पहल वहीं से होती है। जिसके बाद उसका जवाब दिया जाता है। युद्ध कोई हल नहीं है, पाकिस्तान किसी दिन अपने बनाए चक्रव्यूह में ही फस जाएगा।


विनोद कुमार पूर्व सैनिक





देश की रक्षा करना हर सैनिक का दायित्व है। हम केवन वतन की शांति चाहते हैं कोई हमारे देश पर आतंकवाद फैलाएगा तो हम उसे छोड़ेगें नहीं। भारत कभी पहले हमले नही करता। पाकिस्तान झुक जाऐ तो भी उसे माफ कर दिया जाएगा। युद्ध लड़ना कोई खेल नहीं होता, लोगों को बहुत कुछ खोना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्रजनंदन सिंह पूर्व सैनिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें