मंडलीय बालक-बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी श्याम सिंह डांगुर एवं नेम सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
बालिका प्रतियोगिता में अलीगढ़ की टीम ने एटा को दो गोल से पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में एटा की टीम ने लगातार आठ गोल कर विरोधी अलीगढ़ टीम के छक्के छुड़ा दिए। शानदार जीत पर एटा के खिलाड़ियों के हौंसले बुलंद थे। निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार, मनीष दुबे, ऋषि कुमार एवं सत्येंद्र कश्यप ने निभाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में विशांत कुलश्रेष्ठ, हरी सिंह, अशोक यादव, शिवकुमार दुबे, मनवीर सिंह यादव, मनीश दुबे, ऋषि यादव, सेवाराम, अनूप दुबे, अभय यादव, प्रभात ललित नॉक्स आदि प्रमुख थे। जिला फुटबाल संघ के सचिव राजीव यादव बॉबी, अनिल शर्मा ने बालिका वर्ग में अलीगढ़ से दस एवं एटा की छह बालिकाओं का प्रदेशीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया। वहीं बालक वर्ग में एटा के 11 एवं अलीगढ़ के पांच खिलाड़ियों का चयन किया।