फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिया सदस्यता अभियान पर जोर

Tue, 04 Aug 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि बूथ प्रवासी सदस्यता अभियान का कार्य तेजी से पूरा करें। मिस कॉल द्वारा बनाए गए अधिक से अधिक सदस्यों को जल्द पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जाए। इससे पंचायत चुनाव से पूर्व अधिकांश सदस्यों को पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में शामिल किया जा सके।  
विज्ञापन

वह पार्टी के महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के माध्यम से ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।  खंडेलवाल ने सदस्यों को पंचायत चुनाव की रणनीतियों के बारे में बताया। भाजपा के कार्यकाल में किए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
 बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि पंचायत चुनाव का समय नजदीक आ चुका हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता पूरे तन,मन,धन के साथ इसकी तैयारियों में जुट जाएं। अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जाए। पार्टी के जिला पंचायत के प्रत्याशियों के साथ प्रचार-प्रसार पूरे जोर-शोर से किया। बैठक को जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए 23 प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई। संचालन राजवीर भल्ला एवं जिलामंत्री डा. मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर श्याम सुंदर गुप्ता, डा. बीड़ी राना, केपी सिंह, देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र लोधी, केके सक्सेना, डा. खूब सिंह लोधी, नीरज शर्मा, आकाश दीप रानू, संजय पुंढीर, सुरेश चंद्र माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें