ढोलना पुलिस ने एक दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च कर चुनावों में न गड़बड़ी करने की हिदायत दी। पुलिस और पीएसी ने संवेदनशील गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को चुनावों में शांति बनाए रखने को कहा।
थाना प्रभारी पहलवान सिंह यादव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देशानुसार चुनावों में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जो भी गड़बड़ी करेगा उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में शांति बनाए रखें। अतिसंवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। जो भी चिन्हित होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। संवेदनशील गांव भरसौली, तबालपुर, घिनौना, गढ़ी पंचगाईं, बड़ागांव, बरौली, भूपालगढ़ी, बाहिदपुर माफी, छिछौरा, किनावा में पुलिस और पीएसी ने फ्लैग मार्च किया।