फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से खाली पड़े एएसपी क्राइम का पदभार संभालेंगी स्नेहलता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में एएसपी क्राइम का पद पांच माह से अधिक समय तक खाली रहा। रविवार को शासन ने नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात रहीं स्नेहलता को इस पद पर तैनाती देकर एटा भेजा है। स्नेहलता अब यहां एएसपी क्राइम का पदभार संभालेंगी। चार मई को एएसपी क्राइम राहुल कुमार की कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी। इनकी मौत के बाद से पद खाली था।
विज्ञापन

वहीं एएसपी के पद पर तैनात रहे ओपी सिंह मैनपुरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा खुदकुशी मामले में 14 सितंबर को निलंबित कर दिए गए। इनके निलंबित होने के बाद से एएसपी एटा का पद भी खाली चल रहा था। इस पद पर जनपद बस्ती में तैनात एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा को एएसपी एटा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एएसपी धनंजय सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से जनपद गाजीपुर के रहने वाले हैं और वर्ष 2004 के पीपीएस अधिकारी हैं। 20 अक्तूबर के बाद एटा आकर पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें