फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन बार हमला करने पर भी सर्पमित्र ने पकड़ा छह फीट लंबा कोबरा

Sat, 11 Jul 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज क्षेत्र में कोबरा को पकड़ता सर्पमित्र। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव नदराला में शुक्रवार की देर शाम को एक मकान में छह फीट लंबा कोबरा देख भगदड़ मच गई। जानकारी पर पहुंचे सर्पमित्र ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, रेस्क्यू के समय कोबरा ने सर्पमित्र पर तीन बार हमला करते हुए डस लिया। तीन बार डसने के बाद भी सर्पमित्र ने हिम्मत नहीं हारी और बाद में उसे पकड़ लिया। सर्पमित्र अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


नदराला गांव में शुक्रवार की देर शाम को हुए इस घटनाक्रम से हर कोई हैरत में है। जिसने भी सुना वह सर्पमित्र अजब सिंह शाक्य से मिलने अस्पताल पहुंचा। नदराला के अजब सिंह ने बताया गांव के जुबैर के निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार की शाम को रसोई में कोबरा की फुफकार सुन परिजन घबरा गए। छह फीट लंबा कोबरा देख परिजन घबराकर मकान से बाहर निकल आए और बच्चे डर कर रोने लगे। जानकारी पर जुबैर के यहां सर्पमित्र पहुंचा और कोबरा को पकड़ने का प्रयास किया। रेस्क्यू के समय कोबरा ने तीन बार हमलाकर डस लिया। कोबरा के डसे जाने की खबर पर पूरे गांव में भगदड़ मच गई। तीन बार हमला करने पर भी अजब सिंह ने हार नहीं मानी और उसके काबू में करने के बाद डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर अजब सिंह ने बताया छह फीट लंबा स्पेक्टेकल कोबरा था, जो बहुत जहरीला होता है। डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि अजब सिंह को तुरंत एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन देकर चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर है। अजब सिंह ने बताया कि स्पेक्टेकल कोबरा भारत के विषैले सर्पों में शामिल है। इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन तंत्रिका तंत्र पर तेजी से असर करता है और समय पर इलाज न मिले तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से कहा सर्प निकलने पर खुद पकड़ने का प्रयास न करें, प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचना दें।



कोबरा रेस्क्यू का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रेस्क्यू के समय कुछ लोगों ने अजब सिंह और कोबरा के बीच चल रही जंग का मोबाइल से वीडिया बनाया है। जिसमें कोबरा को अजब सिंह पर हमला करते देखा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यह मामला काफी चर्चा में है। तीन बार कोबरा के डसने पर लोग अजब सिंह से मिलने को अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें