फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तस्कर गिरफ्तार, छह तमंचे किए बरामद

Fri, 07 Aug 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा करते हुए जैथरा थाना पुलिस ने एक शातिर तस्कर को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए पांच और अवैध तमंचे बरामद किए हैं। इस प्रकार पुलिस ने कुल छह तमंचे और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नियमित गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कूल के पास कच्चे रास्ते पर संदिग्ध हालत में एक युवक तमंचा लेकर खड़ा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अंशुल निवासी मोहल्ला नेहरू नगर, कस्बा जैथरा बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी आलोक उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर अवैध तमंचे खरीदकर लोगों को बेचने का धंधा करता है।
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि कुछ और हथियार उसने पास की झाड़ियों में छिपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए एक थैले से पांच और अवैध तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन

बरामद सभी हथियार चालू हालत में हैं। पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर उसके साथी की तलाश में जुटी है तथा हथियारों के इस नेटवर्क और उनके स्रोत की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें