फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवती का गला रेता, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दुष्कर्म में विफल होने पर एक युवक ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात राजेश कुमार पुत्र मनीराम छत से होता हुआ घर में घुस आया और युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। युवती की चीख पुकार पर घर वाले दौड़कर आए तो सिरफिरे युवक ने हत्या के इरादे से युवती के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। हमले के बाद युवती गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ी। तभी आरोपी सीढ़ियों से छत की ओर भाग गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में परिजन युवती को रात 1.15 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर युवती की हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
पहले भी कर चुका है छेड़छाड़
युवती के पिता ने बताया है कि दो वर्ष पूर्व भी आरोपी ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, तब मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। इसी वजह से बेटी पर जानलेवा हमला किया गया है।
विज्ञापन

पत्नी छोड़कर जा चुकी है
हमलावर की आयु 25 वर्ष है। गलत आचरण की वजह से पत्नी छोड़कर चली गई है। युवती की डांट से क्षुब्ध होकर हमला किया।
युवती पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के भाई की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - जितेंद्र सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक, मारहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें