फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हुआ बर्तनों का वितरण

Fri, 28 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बर्तनों का वितरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की पहल पर शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर स्कूली बच्चों को बर्तनों का वितरण किया गया। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम योजना के तहत अधिकारियों और विधायकों ने थाली और गिलास के सेट वितरित किए गए। धनतेरस पर नए बर्तन मिलने से बच्चों और उनके अभिभावकों के चहरे खिल गए।
विज्ञापन

शहर के पटियाली गेट स्थित प्राथमिक विद्यालय में डीएम शम्भूनाथ और सदर विधायक आशीष यादव आशू ने बच्चों को स्टील की थाली, गिलास वितरण किए गए। बीएसए एसएस यादव, एबीएसए बृजराज सिंह, एसके सिंह, वंदना सैनी, समन्वयक अमित चौहान मौजूद रहे। जलेसर में खंड शिक्षा कार्यालय पर विधायक रणजीत सुमन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश पाल बच्चों को थाली और गिलास वितरित किए। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मदन सिंह राजपूत, एसडीएम एनपी पांडेय, तहसीलदार संजीव ओझा, बीडीओ बीएस चौहान, रियाजुद्दीन खान, संजय कुमार मौजूद रहे। मिरहची में बीआरसी केंद्र मिरहची पर विधायक  अमित गौरव यादव टीटू और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने बच्चों को बर्तन वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ग्रीश यादव, खंड शिक्षाधिकारी महेश पटेल, कमलेश वर्मा अवधेश यादव, जयराम सिंह यादव, आशा यादव, आशुतोष विक्रम मौजूद रहे। अलीगंज में विधायक रामेश्वर सिंह यादव, अपर जिलधिकारी महेशचन्द्र शर्मा, एसडीएम मोहन सिंह, बीडीओ आरके शुक्ला ने बच्चों को थाली व गिलास दिए। कार्यक्रम में सत्यप्रताप सिंह, सुखपाल सिंह, अशोक यादव, रनवीर सिंह, सुधीर शाक्य, अखंड प्रताप सिंह, सौरभ चौहान, अजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें