पोलिंग पाटी के रवानगी स्थल को देखते डीएम
- फोटो : Amar Ujala
की तीनों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को डीएम में निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए स्थलों की जांच की। एसजेएस से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। गल्ला मंडी में स्ट्रांगरूम बनेगा। जहां वोटों की गिनती कराई जाएगी।
17 जनवरी को जिले में चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 24 जनवरी तक चलेगी। जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन, एसपी सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह अन्य अधिकारियों ने चुनाव कार्यों के लिए चयनित स्थानों का भ्रमण किया। डीएम ने बताया कि एसजेएस स्कूल के परिसर से सभी तीनों विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
यहीं पर मतदान सामग्री का वितरण होगा। वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था के लिए एआरटीओ विभाग को निर्देशित किया गया है। 17 जनवरी से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया नए कलक्ट्रेट परिसर में संपन्न होगी। मतदान व मतगणना के प्रशिक्षण श्री गणेश इंटर कॉलेज एवं गल्ला मंडी परिसर में होंगे। ईवीएम मशीन का स्ट्रांग रूम गल्ला मंडी में बनाया जाएगा, वहीं मतगणना भी होगी।