चारों ओर उल्लास, आनंद और जयकारे। प्रभु श्रीराम के तेज को देख हर भक्त प्रफुल्लित नजर आया। मौका था शुक्रवार की रात धूमधाम से निकाली गई राम बरात का। इसमें भक्त जमकर झूमे। वहीं झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
शहर के सैनिक पड़ाव से शुक्रवार की रात निकाली गई राम बरात का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की आरती करके किया। बरात जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, वली मुहम्मद चौराहा होती हुई देर रात कैलाश गंज स्थित जनकपुरी पहुंची। पूरे रास्ते बारात में शामिल श्रद्धालु बैंड बाजे की धुन पर नाचते रहे। इस दौरान बहजोई की कृष्णलीला और राजस्थानी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बारात का जनकपुरी पहुंचने पर संयोजक प्रमोद गुप्ता ने स्वागत किया गया। इस दौरान कांशीराम कालोनी निवासी सुनीता का विवाह मोहनपुर कासगंज निवासी राजपाल श्रीवास्तव और रेवाड़ी मोहल्ला निवासी प्रियंका का विवाह बदायूं के बिल्सी निवासी अमर सिंह से हुआ। मौके पर जनकपुरी के संयोजक प्रमोद गुप्ता, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, महामंत्री अनिल कुमार शर्मा, दिनेश उपाध्याय, स्वंय प्रकाश गौड, रवीकांत यादव, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, विपिन वर्मा डेविड, शशि किशोर सक्सेना, अनिल शर्मा टिल्लू, सतेंद्र गुप्ता, मनोज दीक्षित, आमोद वार्ष्णेय, राकेश दीक्षित, दुर्गेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
------------
राम बारात में देश के प्रसिद्ध बैंड कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर दिल्ली का अग्रवाल बैंड, सोनीपत का पापुलर बैंड और शहर का जनता, मिलन, महाराजा और पंजाब बैंडों की धुनों पर बाराती जमकर थिरके।
सैनिक पड़ाव में गुरुवार रात को सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। स्वयंवर के दौरान जैसे ही श्रीराम ने माता सीता को वरमाला पहनाई, तो चारों ओर जयकारे गूंज उठे। श्रीचतुर्वेद राम कृष्ण लीला मंडल मथुरा के कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे।