भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल अटैक कर उड़ी हमले का बदला लेने पर जश्न का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। बजरंग दल ने गुरुवार देर रात बाराहाद्वारी हनुमान मंदिर पर आतिशबाजी करके खुशी मनाई।
इससे पहले महाआरती में बजरंग दल के अलावा कई हिंदूवादी संगठनों ने भी हिस्सा लिया। आरती के बाद शहीद सैनिक अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। नगर संयोजक आकाश सिंघल ने कहा कि सेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने फिर से देश का सम्मान विश्व मंच पर ऊंचा किया है। मौके पर संरक्षक कौशल साहू, विनय अग्रवाल , विशाल अग्रवाल, शैलेष शर्मा, शरद माहेश्वरी, रघुराज वशिष्ठ, विकास साहू, वरूण उपाध्याय, रजत सिंघल, रोहित अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
----
वाहन रैली निकालकर मनाया जश्र
सोरों/अमापुर। भारतीय सेना के पाक अधिकृत कशमीर में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक से कस्बाई क्षेत्रों में भी खुशी की लहर है। वाहन रैली निकाल कर युवाओं ने सेना को सलाम किया।
सोरो में यह रैली भाजपा अध्यक्ष संजय दुबे के नेतृत्व में निकाली गई। कासगंज गेट स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्क निकली रैली चंदन चौक, कटरा बाजार, बदरिया, रामसिंह पुरा, रेलवे रोड, सहावर गेट होेते हुए कछला गेट स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पहुंची। मौके पर श्रीकांत तिवारी मनोज भारद्वाज, रवींद्र ब्रह्मचारी, पंकज तिवारी, आदित्य काकोरिया, रामगोविंद महेरे, आशुतोष त्रिवेदी, गौरीश, राजू शमाज्, मुनीश अग्रवाल, धर्मेद्र वाष्र्णेय, वेदप्रकाश शर्मा, सचिन बडगैंया, विवेक महेरे, सौरभ उपाध्याय मौजूद रहे। नगरिया के सेंट वीएन पब्लिक स्कूल में मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई गई। मौके पर भाजपा नेत्री सीमा शाक्य, स्कूल प्रबंधक मनोज चौहान, अजीत चैाहान, राजीव बरबारिया, पंकज गिरि, अंकित रावत, पूनम बघेल, अक्षत जैन, आरती चौहान, प्रिया माथुर, पुलकित, कृति, ओम प्रकाश, सिंधु आदि मौजूद रहे।
अमांपुर में व्यापारियों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज गुप्ता, केडी चौहान, छात्र नेता गौरव गुप्ता विक्की गोयल, विमल अग्रवाल, रामनरायन मित्तल, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, रामपाल सिंह राघव, ओमवीर सिंह फौजी, रनवीरसिंह, सुनील कुमार, सुधीर भदौरिया, जिलेदार यादव ने सेना के जवानों की सराहना की।