एटा के निधौली कलां क्षेत्र के नगला चित्तर में बाइक की टक्कर से छह साल के मासूम यश की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। सड़क किनारे खड़े बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा उछलकर 15 से 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे में उसकी मौत से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय यश अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होने पर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्चे के पिता ने बताया कि टक्कर लगने से यश करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।