फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार बालक और किशोराें को नहीं लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 15 लाख के करीब युवा, बुजुर्ग और बच्चों को कोराना का टीका लगाया जाना है। 18 से 60 वर्ष तक के लोगों का पूरा टीकाकरण हो भी चुुुका है। वहीं छह हजार से अधिक किशोर और बालक अभी भी टीकाकरण से दूर हैं। टीकाकरण से छूटे लोगों में संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कोरोना का टीका लगवाने में अभिभावकों और सामाजिक लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह वंचित लोगों को जागरूक कर दायित्व निभाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत जनवरी 2021 में हुई थी। तब से 18 से 60 वर्ष तक के 1256809 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। मई 2022 में 18 से 60 वर्ष तक के लोगों का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया। जबकि जनवरी 2022 में 15 से 17 वर्ष तक के 124454 किशोर-किशोरियों को टीका लगाए जाने के शुरूआत की गई। इनमें से जागरूकता की कमी के चलते अभी भी 4392 किशोर-किशोरियाें टीकाकरण कराने से दूर हैं। वहीं 12 से 14 आयु वर्ग के 75167 बालक-बालिका में से 2392 बच्चे शेष बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें