फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोंक पर देवर सहित छह ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने देवर सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तमंचे की नोक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बना लेने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर मिरहची थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी फिरोजाबाद जनपद के थाना लेवर में हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। वहीं उसे घर से निकाल दिया गया, वह अपने मायके चली गई। देवर ने समझौता कराने की बात कही। इस पर 16 दिसंबर को अपने पांच मित्र लेकर मायके आया। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोपियों ने तमंचे की नोंक पर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना ली। मिरहची थानाध्यक्ष जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें