फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बहन की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुन्ना के पास 14 अप्रैल को ट्यूशन पढ़कर लौट रहे भाई-बहन को कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी छह वर्षीय बहन की इलाज के दौरान आगरा में रविवार रात मौत हुई है।
विज्ञापन

गांव सुन्ना निवासी सतेंद्र का सात वर्षीय पुत्र यश व छह वर्षीय पुत्री सौम्या 14 अप्रैल को घर से ट्यूशन पढ़ने गए थे। वहां से वापस लौटते समय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अलीगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद दिया। यश की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि सौम्या को गंभीर घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया था। जहां रविवार की शाम उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सौम्या के बाबा बृजमोहन ने बताया कि रविवार को नातिन की मौत हुई है।
एक किलोमीटर दूर जाते थे पढ़ने
सुन्ना निवासी बच्चों के चाचा अनिल ने बताया कि दोनों बच्चे घर से करीब एक किलोमीटर दूर ट्यूशन पढ़ने जाते थे। कहा कि गांव तक बच्चे ऑटो से वापस आ गए थे। सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हो गया था।
विज्ञापन

भाई कक्षा एक तो बहन एलकेजी में थी
अनिल ने बताया कि यश व सौम्या दोनों पढ़ने में होशियार थे। यश पहली कक्षा में पढ़ता था। जबकि उसकी बहन एलकेजी की छात्रा थी। परिवार में तीन ही बच्चे थे। इनसे छोटी एक बच्ची और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें