फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 2.20 लाख मतदाताओं के नहीं मिले एसआईआर फॉर्म, हटेंगे नाम

Fri, 26 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण) के तहत शनिवार को गणना प्रपत्र भरने का समय समाप्त हो गया। जिले में करीब 2.20 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र नहीं भरे गए हैं। इनके नाम सूची से हटना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची आने के बाद लोगों को दावे-आपत्ति पेश करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के आदेश के बाद 4 नवंबर से एसआईआर का कार्य शुरू कर दिया गया था। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए और भरे हुए प्रपत्र प्राप्त कर उन्हें डिजिटाइज किया। इसके बाद मैपिंग प्रक्रिया की गई। इस पूरी प्रक्रिया में जनपद काफी आगे रहा।
कई जिलों में कार्य समय से न हो पाने की वजह से समय भी बढ़ाया गया। शनिवार को गणना प्रपत्र भरने का अंतिम दिन था। जिले में कुल 1311967 मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे जाने थे। इनमें से 10.91 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे जा चुके हैं। 220764 मतदाता एएसडी की श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को किसी नाम के संबंध में कोई आपत्ति, दावा हो तो वह 30 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें