फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसआईआरः 1143 पदाभिहित और 131 सेक्टर ऑफीसर किए गए तैनात

Sun, 01 Feb 2026 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शनिवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। बीएलओ ने आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। मतदाताओं से सूची में दर्ज विवरणों के सत्यापन में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल अरुण कुमार व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने विधानसभा क्षेत्र मारहरा के प्राथमिक विद्यालय सुन्ना के बूथ संख्या 196, जनता इंटर कॉलेज पिलुआ के बूथ संख्या 199, 200, 201 व सदर विधानसभा के बूथ संख्या 278 आसपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर आयुक्त ने फॉर्म 6, 7 एवं 8 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की भी जानकारी ली। एसआईआर अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभाओं के कुल 1644 मतदेय स्थलों पर बीएलओ ने आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची व एएसडी सूची का वाचन किया। इस कार्य में 1143 पदाभिहित अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर फॉर्म 6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त एएसडी सूची तथा अब तक मैपिंग से वंचित मतदाताओं की सूची भी बीएलओ के पास उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला स्तर के 131 अधिकारियों को सेक्टर ऑफिसर के रूप में नामित किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। कोई अपात्र मतदाता सूची में सम्मिलित न हो। अभियान की सतत निगरानी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी निरंतर बूथों का भ्रमण कर रहे हैं। चारों विधानसभाओं में चार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ 37 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व 165 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार 131 सेक्टर ऑफिसर भी लगातार भ्रमणशील रहकर बूथों पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार मोरल, सुपरवाइजर रामनिवास, राजेश कुमार सहित संबंधित बूथ लेवल अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें