फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मकान के ताले तोड़ कर चांदी और नकदी चुराई

Sat, 27 Jun 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा में बाईपास रोड स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोर करीब 250 ग्राम चांदी व नकदी चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भगिया निवासी राजू सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बाईपास रोड पर उनका मकान है। बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर कमरे में रखी 250 ग्राम चांदी की करधनी, 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी की वारदात अंजाम दी। चोरों ने मकान में ही स्थित दुकान का शटर तोड़ने की भी कोशिश की। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी हुई, चोर का लाल रंग का अंगौछा भी घर में ही पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। तहरीर पर पुलिस ने जांच व चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें