फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गला दबाकर हुई थी महिला की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि

Sat, 27 Jun 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। अज्ञात महिला के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है। महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मृतका की शिनाख्त एवं आरोपित की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रकरी रजवाहा से 13 जून को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की पुलिस शिनाख्त कर रही थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रजवाहा में फेंक दिया गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला की सूचना पर पुलिस ने रकरी रजवाहा से करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के जनपदों और थानों में सूचना दी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद 17 जून को शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। उपनिरीक्षक रामकुमार सिंह द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मृत्यु गला दबाने से हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या की प्राथमिक दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें