फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही बरतने वाले एडीओ पंचायतों पर कार्रवाई की गई है। जिले में निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों के आधार पर डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए चार एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम व डीपीआरओ प्रभारी राजकुमार मौर्य ने बताया कि कि पूर्व में निरीक्षण के लिए विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे डीडी ने अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों की स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान अवागढ़, जैथरा, सकीट व शीतलपुर विकास खंडों में अपेक्षित प्रगति न मिलने व कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
डीडी ने निर्देश दिए कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया कि संबंधित एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण लिया जाए और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि जो अधिकारी और कर्मचारी अभियान को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे उनके कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें