फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक रोककर नगदी मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बाइक और लूटा हुआ मोबाइल और 1000 रुपए बरामद गिए हैं। नरेंद्र निवासी ब्रिसिंगपुर थाना पटियाली जिला कासगंज ने थाना जैथरा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने साथी राहुल कश्यप और शिवनंदन के साथ बाइक से धुमरी से जैथरा की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से पैशन प्रो बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने बाइक रोक कर मारपीट की। जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। राहुल की जेब से उसका मोबाइल फोन लूट लिया। इस मामले में गौतम कुमार और भानू प्रताप निवासी ग्राम कसौलिया थाना जैथरा को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें