एटा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अभा वैश्य एकता परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर जमकर आतिशबाजी की। उत्साह व खुशी का इजहार करते हुए भारत माता की जयकर व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि देश की सेना के साहस-पराक्रम ने गौरवांवित किया है। भारतीय सेना ने सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को बता दी है। आतंकियों के सरगनाओं के ठिकानों सहित उनको खत्म कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के माध्यम से उनको करारा जवाब दे दिया है। अभा वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष
22 अप्रैल के बाद से हम लोग घुट-घुटकर जी रहे थे। भारतीय सेना के परामक्रम से सुकून के पल मिले हैं। बदला और भी बड़ा होना चाहिए। पाकिस्तान के अंदर सभी आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर देना चाहिए। जिला संयोजक बजरंग दल आकाश, नितिन, राजेश चौहान, सुनील चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल टिल्लू, गणेश वार्ष्णेय, विशाल गोयल, अमन गुप्ता हीरा आदि मौजूद रहे।
अलीगंज में पटाखे फोड़ बांटी मिठाई
अलीगंज। कस्बे में बुधवार को पूरे दिन जश्न का माहौल रहा। लोगों ने पटाखे चलाए और गुलाल भी उड़ाया। ग्राम मंगद्धपुर में अलीगंज विधायक के पुत्र सूरज राठौर के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। लोगों ने भगवा झंडा लगाकर भारतीय सेना को सलामी दी। भानु प्रताप सिंह राठौर, धर्मवीर सिंह, बिट्टू राठौर, बहुरन सिंह, नवीन तोमर, चित्रांश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
कस्बे की हर गली में चले पटाखे
जैथरा। कस्बे के लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जमकर पटाखे चलाए। लगभग हर गली में पटाखे चलाए गए। बस स्टैंड पर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने अपने आवास के सामने पटाखे चलाकर भारत माता के जयकारे लगाए। भारतीय सेना के साहस को सलाम किया। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। डॉ अनुपम गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, सोविल गुप्ता हिरदेश गुप्ता, काका गुप्ता, सेंकी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद