छापामार कार्रवाई करती कृषि विभाग की टीम ।
- फोटो : ETAH
एटा। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को खाद बीज की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए 11 लाइसेंस निलंबित कर दिए। वहीं दुकानों पर क्यूआर कोड न होने की वजह से 4 लोगों को नोटिस जारी किए। जबकि खाद बीज के कुल 18 सैंपल भरे गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सहावर रोड, अचलपुर, मरथरा, मिरहची व मारहरा क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई की गई। इसमें 11 प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर व पीओएस मशीन में भिन्नता मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं अन्य यूरिया विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि दुकान पर क्यूआर कोड जारी कराया जाए। वहीं हरिओम खाद भंडार मारहरा, पीसीएफ अचलपुर, खान खाद भंडार मरथरा, गौरव राजपूत खाद बीज भंडार मरथरा का स्टॉक रजिस्टर, रखरखाव व क्यूआर कोड नहीं मिला जिसकी वजह से उन्हें नोटिस जारी किया गया। वहीं खाद व बीज के कुल 18 सैंपल भरे जिसमें खाद के दो और बीज के 16 सैंपल लिए गए।
इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस हुए निलंबित
शिव खाद भंडार जिरसमी, आईएफएफडीसी जिरसमी, राजपूत खाद भंडार जिरसमी, जय बजरंग कृषि सेवा केंद्र अचलपुर, भावना कृषि सेवा केंद्र, केपी किसान सेवा मिरहची, शिव बीज भंडार अलीगंज, शाक्य खाद बीज भंडार अलीगंज, रघुराज सिंह ट्रेडर्स अलीगंज, सुरेश खाद भंडार अलीगंज, राजू खाद बीज भंडार जैथरा।