फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में विधि-विधान से मनाया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहे। जनपद के प्रमुख शिवालयों महादेव कैलाश मंदिर, पटना पक्षी विहार, परसौन, सराय अगहत, सकीट और रिजोर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ बृहस्पतिवार की दोपहर तक लगी रही। महिलाओं ने व्रत रखकर पर्व मनाया। नगर क्षेत्रों में भंडारा और शिवयात्रा भी निकाली गईं।
विज्ञापन

सुबह के पहले पहर, दो बजते ही कैलाश मंदिर पर लाइन में लगे कांवड़िये जलाभिषेक के लिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते हुए गर्भगृह में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवालय में भोर होते ही महिलाओं की कतार लग गई। इस दौरान पुलिस बल सहित स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं। वहीं पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
अलीगंज में बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त जल लेने घटियाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव पर जलाभिषेक के बाद जल लेकर पैदल माता महाकाली मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। नगर के शिवालय शिव पार्वती मंदिर, गमादेवी मंदिर आदि में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। संध्याकाल में कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री दिनेश चंद्र गुप्ता, नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जलेसर के पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव सहित चिंता हरण महादेव मंदिर में प्रात: काल से ही पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई। चिंताहरण महादेव पर कांवरियों ने गंगा घाट से गंगाजल लाकर महादेव बाबा पर चढ़ाया वहीं पटना पक्षी विहार में महाभारत कालीन इच्छे स्वर महादेव पर भक्तों ने कावड़ चढ़ाई। दूरदराज क्षेत्र से आए भक्तों ने पूजा अर्चना की। भीड़ के चलते प्रात: काल से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस फोर्स एवं पीएसी ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कांवड़ लेकर आए धर्म प्रेमियों के लिए सहायता शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें दूध, पेठा दवा के साथ-साथ अन्य खाद्य पदार्थ बांटे गए। ब्राह्मण समाज सरस्वती विद्या मंदिर के सामने स्थित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक किया गया। तहसीलदार आरके त्यागी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय, डा. विजय गौतम, हरीबाबू शर्मा, बगेश कटारा, अखिलेश उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, अशोक शर्मा, डॉ. महेश बाबू, डॉ. मुन्ना दत्त, विकेंद्र उपाध्याय, लोकेंद्र पाठक, राजवीर गौतम ओर हरीश चंद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
सकीट के सिध्देश्वर, काली माता का मंदिर, वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर श्रद्धालुओ का भीड़ रही। सोरों से भक्तों ने कावड़ों में गंगाजल लाकर महादेव का अभिषेक किया। दिन भर चली पूजा अर्चना में लोगों ने नेजा चढ़ाया तो महिलाओं ने व्रत रखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

शहर के कैलाश मंदिर में जल चढ़ाते श्रदालु ।- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें