फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: सजे शिवालय, गूंजने लगा बोल बम

Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
‌‌श‌िव मं‌द‌िर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवालय सज गए हैं। बोल बम के जयकारों की गूंज भी होने लगी है। कांवड़ियों की टोलियां जल भरकर निकल रही हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर भी तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान शिव की पूजा का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। इसके लिए जिलेभर के शिवालय सज गए हैं। कैलाशगंज स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर में साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। रंगीन झालरों और फूलों से मंदिर सजाया जा रहा है। डाक बगलिया स्थित शिव मंदिर, शिकोहाबाद रोड स्थित शिव मंदिर में भी बुधवार को पर्व को लेकर तैयारियां चलती रहीं। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं के आने जाने के रास्तों की बेरीकेडिंग की गई है। मंदिर के महंत धीरेंद्र झा ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर दूर-दूर से श्रद्धालु पूजन के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

कांवड़ियों के जोश से भक्ति का माहौल
शहर से कांवड़ भरकर गुजर रहे कांवड़ियों की टोलियां वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। जगह-जगह लोग कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। शिकोहाबाद रोड पर कांवड़िया मेले की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर होगा अद्भुत संयोग
महाशिवरात्रि पर्व पर अद्भुत संयोग है। ज्योतिषाचार्य डा. अरुण कुमार उपाध्याय बताते हैं कि पर्व पर श्रवण नक्षत्र का साक्षी सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग और त्रयोदशी प्रदोष का योग भक्तों को ऐश्वर्य और भौतिक सुखों में उन्नति और वृद्धि लाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा, अभिषेक फलदायी होगी। महाशिवरात्रि का ऐसा शुभ संयोग मुश्किल से आता है। मान्यता है कि भगवान शंकर को रुद्राभिषेक के पाठ से प्रसन्नता मिलती है। शिवजी की बेल पत्र, बेल फल, धतूरा, फूल, पंच मेवा, चंदन लगाकर पूजा करनी चाहिए। इससे काल सर्प योग से भी मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें