फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के समर्थकों ने हाईवे किया जाम

Sat, 17 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
समर्थकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सैफई परिवार से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संग्राम का असर शुक्रवार को जिले मेें भी दिखा। शिवपाल सिंह यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रालय से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम लगाकर हंगामा किया। शिवपाल सिंह यादव के समर्थक अलीगंज तिराहे पर जाम लगाकर रामगोपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। जाम के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे-91 पर वाहनों की कतारें लगी रहीं और जाम में फंसकर यात्री हलाकान हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवपाल समर्थकों ने हाईवे-91 पर जाम लगाकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ता और शिवपाल सिंह यादव समर्थकों ने प्रदर्शन किया। समर्थकों का कहना था कि शिवपाल सिंह यादव से विभाग वापस लेकर मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष गलत कर रहे हैं। चंद लोगों के कहने पर जमीन से जुड़े नेता की अनदेखी करना पार्टी के हित में नहीं है। कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंचने के साथ पार्टी को भविष्य में नुकसान उठाना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने गद्दारों को बाहर निकालो, शिवपाल को वापस लाओ जैसे नारे लगाए। वहीं एसडीएम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर शिवपाल सिंह यादव का सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समर्थकों को समझाया, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। जाम के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही। जिससे जाम में फसे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में राजेश यादव, रंजीत यादव, सत्यपाल सिंह प्रधान, जग्गू प्रधान, मल्लू प्रधान, अखिलेश शाक्य, दिनेश यादव, वारिस, पप्पू दलित, अनिल, पुष्पेंद्र, रमेश, मनोज यादव, संजीव, मनोज मिश्रा, समीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें