इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करने में लापरवाही सामने आई। 24 छात्र छात्राओं में से 18 छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी में सहभागिता नहीं की। इन छात्र छात्राओं से धन की रिकवरी होगी।
अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह ने श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विज्ञान क्लब जिला समन्व्यक जयंत गुप्ता ने बताया कि 24 छात्र छात्राओं के खाते में धन भेजा गया। इसमें से 18 छात्र छात्राओं ने ही अपने मॉडल प्रस्तुत किए हैं। जिन छह छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी में सहभागिता नहीं की है उनसे धन की रिकवरी के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एचपीएन दुवे ने सभी का आभार जताया। प्रदर्शनी में ग्रीन अफेक्टेड हाउस, फायर अलार्म, सोलर पावर, सोलर हाउस, पॉवर प्लांट, देशी प्रिज आदि मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर वीपी मौर्य, प्रोफेसर हेमंत कुमार, प्रोफेसर आरएन यादव आदि मौजूद रहे। शिक्षक अभिषेक पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए।