फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी भोलेनाथ

विज्ञापन
कासगंज में लहरा गंगाघाट पर जल लेने उमड़ा कांवडि़यों का सैलाब - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। गंगातट से लेकर शहर तक शिव भक्तों की जय-जयकार हो रही है। कांवड़ियों की सतरंगी टोलियां भोले नाथ के जयकारे बोलते हुए मंजिल की ओर बढ़ रही हैं। बड़ी कांवड़ों में डीजे पर भोले नाथ के गाने बज रहे हैं। गंगाघाट से लेकर बरेली-मथुरा मार्ग, बरेली-एटा मार्ग पर 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में कांवड़ियों की अनवरत टोलियां चल रहीं थीं। भोले के अभिषेक के लिए करीब ढाई से तीन लाख कांवड़िए गंगाजल भरकर गंतव्य की ओर ले गए।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्यप्रदेश के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, सिकंदराराऊ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी कांवड़िये गंगाजली लेने पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की टोली में महिलाएं भी पहुंच रही हैं। बुधवार रात लहरा गंगाघाट पर कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ें भरीं। कांवड़ों को सजाया। बृहस्पतिवार सुबह भी लहरा गंगाघाट पर आस्था का सैलाब नजर आ रहा था। पूरी तलहटी में कांवड़ियों के वाहन और कांवड़िए नजर आ रहे थे। सबसे पहले कांवडिय़ों की टोलियां गंगास्नान करतीं हैं फिर कांवड़ों को गंगाजल से शुद्ध करतीं है। इसके अलावा कांच के कलश में गंगाजल लेक र भोले के द्वारे को चल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें