दाऊदयाल महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोलते वक्ता।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज में इंटरनेशनल कार्यशाला में तीसरे सत्र के कम्युनिकेशन एवं लीडरशिप कौशल को आगे बढ़ाया। लंदन से आए प्रशिक्षक मिस जूली हडसन, डॉ. रोजी मिलर, डॉ. एडी मागरे ने प्रशिक्षण में विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं को आवाज के उतार-चढ़ाव, बोलने का अंदाज, हाव-भाव आदि के माध्यम से प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रशिक्षण दिया गया। सीएल जैन कॉलेज से डॉ. मुकेश चौधरी एवं डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि छात्राओं के आत्मविश्वास से सेमिनार की सफलता का पता चलता है। महाविद्यालय के सचिव डॉ. विजय कुमार शर्मा एवं प्राचार्या डॉ. विनीता गुप्ता ने प्रशिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। अंत में महाविद्यालय की अध्यक्षा माला रस्तोगी ने सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की। कार्यशाला की कन्वेनर डॉ. राजश्री भदौरिया थी।
मंच संचालन बीएड की छात्राध्यापिका पिंकी पाराशर, प्रतीक्षा पचौरी ने किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. पंकज कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. रजनी बंसल, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. प्रीती अग्रवाल, डॉ. विनीता यादव, अनिल कुमार शुक्ल, निधि श्रीवास्तव, डॉ. वंदना सिंह, मंजुला पचौरी, अर्पणा पाठक, निधि राजौरिया, श्वेता शर्मा, अभिलाषा सिंह, तरन्नुम निशा, डॉ. माधवी सिंह, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।