फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र पूरा होना चाहिए बस अड्डे का निर्माण

Tue, 30 May 2017 11:56 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
बन रहे बस स्टैंड का मुआयना करते अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन निगम के महाप्रबंधक एवं अलीगढ़ मंडल के नोडल प्रभारी सत्य नारायण ने मंगलवार को बस स्टेशन का निरीक्षण किया। निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जांच की। निर्माणदायी संस्था को शीघ्र काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन बस स्टैंड से यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों से बातचीत की। कहा कि 15 जून तक बस स्टैंड के प्रथम तल को पूरा कर दिया जाए। ताकि यात्रियों की कुछ दिक्कतें दूर हो सकें। संस्था के अफसरों ने बताया कि बालू, मिट्टी के न मिलने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है। भरोसा दिलाया कि कार्य को जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महाप्रबंधक ने बसों के संचालन आदि की जानकारी ली। डिपो प्रभारी राम खिलाड़ी ने कर्मियों, मैकेनिक, टिकट मशीनों की कमी के बारे में बताया। वर्कशॉप की जमीन के लिए भूमि का अधिग्रहण होने की जानकारी दी। महाप्रबंधक ने इस संबंध में निगम के एमडी के समक्ष प्रस्ताव रखने का भरोसा दिया। कहा कि शीघ्र ही यहां की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें