फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एक घंटे हुई झमाझम बारिश

Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में सोमवार दोपहर एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं बारिश से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई। कई इलाकों में बिजली गुल रही। 
विज्ञापन

तीन दिन हुई बारिश से भी जलभराव हुआ था उसके बाद भी नगर पालिका ने जलभराव न हो उसके लिए ठोस पहल नहीं की। सोमवार को फिर से एक घंटे की बारिश ने वहीं हालात फिर सामने ला दिए। नगर में चारो और जलभराव का दृश्य उत्पन्न हो गया। पूरा शहर तालाब सा नजर आने लगा। बारिश रुकने के काफी देर बाद पानी की निकासी हो सकी। निचली बस्तियों में भी जलभराव ने समस्या विकराल कर दी। गंगेश्वर कॉलोनी के घरों में पानी घुस गया। लवकुश नगर, पाल नगर सहित अन्य इलाके जलभराव से प्रभावित नजर आए। लोग घरों में घुसे पानी को बाहर निकालने की कवायद में जुटे रहे। नगर के गांधी मूर्ति, लक्ष्मीगंज, रेलवे रोड, बौहरान गली, मीट मार्केट, अशोक नगर, जाटवान बस्ती, गली जौरा भौरा, सोरों गेट, गंदा नाला, बाल्मीकि बस्ती क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में जलभराव के विकराल हालात पैदा हो गए। बारिश के साथ ही विद्युत आपूर्ति जबरदस्त रूप से प्रभावित हुई। बारिश के दौरान ही बिजली गुल हो गई। जो देर सांय तक बहाल नहीं हो सकी। 

कारोबारी अरविंद अग्रवाल ने नगर पालिका प्रशासन को लापरवाह बताते हुए कहा कि नगर में जलभराव से लोगों को लगातार दिक्कत हो रही है। पालिका लगातार इस बड़ी समस्या की अनदेखी कर रहा है। 
विज्ञापन


कारोबारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि नाले, नालियों की सफाई पालिका के द्वारा नहीं कराई गई है, जिसके कारण हालात विकराल हो रहे है। यदि समय से सफाई का कार्य शुरू हुआ होता तो लोगों को परेशानी एवं नुकसान का सामना न करना होता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें