फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई रहित पद्धति से जोड़ी जाएगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं जीटी रोड पर सीवर लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। अब शिकोहाबाद रोड पर पड़ी सीवर लाइन को जीटी रोड की लाइन से जोड़ना है। जिसके लिए बाहरी खोदाई रहित पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे कि जीटी रोड पर लोगों को फिर से यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस पद्धति के तहत जैक लगाकर जमीन के अंदर ही कनेक्शन के पाइप डाले जाएंगे। पूर्व में जीटी रोड पर पाइप लाइन डालने के दौरान लोगों को यातायात की समस्या से लंबे समय जूझना पड़ा है। अब दोबारा वही स्थिति न बने इसके लिए कनेक्शन के दौरान जल निगम खोदाई रहित (बैंचलेस) पद्धति का इस्तेमाल करने जा रहा है। इस पद्धति के तहत कनेक्शन का काम चलता रहेगा और सड़क पर वाहनों का आवागमन भी सामान्य रूप से होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें