एटा। जिले के सात सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत मरम्मत समेत अन्य निर्माण कार्य शुरू कराए गए। इन सभी विद्यालयों को दूसरी किस्त नहीं मिलने की वजह से कार्य अटके हुए हैं। मांग भेजी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने सोमवार को बताया कि सात विद्यालयों में बहुद्देश्यीय सभागार, शौचालय, कमरों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, बाउंड्रीवॉल समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। सभी विद्यालयों में अभी मरम्मत का कार्य बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज सकीट, एलपीएसएस इंटर कॉलेज जलेसर, जन कल्याण इंटर कॉलेज सिकरारी लालपुर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शासन को मांग भेजी गई है। दूसरी किस्त मिलते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को निर्देशित किया गयास है कि निर्माण कार्य से संबंधित तकनीकी जांच आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर भेजे।