फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: दरोगा अपने ही घर में हुई चोरी की दर्ज नहीं करा सके रिपोर्ट, एसएसपी के आदेश पर हुई सुनवाई

Sun, 17 Sep 2023 12:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चोरों ने दरोगा के घर पर धावा बोलते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जलेसर में एक दरोगा ने घर में रखी तिजोरी से 7 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा वर्तमान में हापुड़ कोतवाली में तैनात है और मां गांव में घर पर अकेली रहती हैं। मामला पुराना बताया जा रहा है, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव नरहोली निवासी महेश कुमार ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2021 में पिता चरन सिंह की मौत हो गई थी। जबकि वह और दो अन्य भाई बाहर नौकरी करते हैं। ऐसे में मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। गांव की महिला मंजू देवी को मां की देखभाल करने के लिए 4 हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी के लिए रख लिया था। कहा कि मार्च 2023 में मां ने जेवरातों की जरूरत पड़ने पर तिजोरी की चाबी देखी तो एक चाबी गायब थी। दूसरी चाबी से तिजोरी खोली तो उसमें रखे करीब सात लाख रुपये के सोने के जेवर गायब पाए गए। आरोप है कि नौकरी कर रही महिला ने ही चाबी गायब कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें - UP: मछली पालन में लागत कम और मुनाफा दोगुना, 60 प्रतिशत तक मिलता है सरकार से अनुदान; जानें कैसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि 25 मई को थाने पहुंचकर हल्का दरोगा राहुल बाल्यान को तहरीर दी। लेकिन उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। थाना पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर उप निरीक्षक को दे दी थी। जो उसे अपने पास ही रखा रहा। थाने पर कोई नहीं आया। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें - गजब का मामला: जेल में निरुद्ध बंदी एचआईवी पॉजिटिव, 2 महीने में हो गया निगेटिव; रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें