एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
थाना मलावन क्षेत्र में मोहित पुत्र केशवदेव निवासी अलीगढ़ रविवार की शाम करीब 4ः30 बजे कुबेरपुर बिछवां स्थित अपनी ससुराल से वापिस लौट रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी ममता भी सवार थी। हाईवे पर अचानक एक कुत्ता आ गया जिससे बाइक फिसल गई। दोनों लोग गिरकर घायल हो गए।
वहीं थाना रिजोर क्षेत्र के गांव घुमरिया निवासी अंशुल, थाना सकीट क्षेत्र के मोहल्ला खरा निवासी सचिन, थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला बगे निवासी राकेश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया।