फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाप्रदाता विद्युत कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते सेवाप्रदाता विद्युत कर्मी । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम के संविदाकर्मियों ने दो माह का मानदेय न मिलने की वजह से शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के 75 लाइनमैन का माह मई व जून के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसकी वजह से संविदा कर्मियों को अपने घर का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता राजकुमार को सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत लक्ष्य की पूर्ति में सभी कर्मचारी जुटे हुए हैं। इसके बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने ओटीएस का कार्य करने से इंकार किया। मांग रखी कि उच्चाधिकारियों से कार्यदायी संस्था नियुक्त कराकर कर्मचारियों के खाते में धनराशि भेजी जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष जंट सिंह, पंकज कुमार, पवन कुमार, संजय, नीरज, अजय, विमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें