फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता: नए बंदियों के लिए बनाई अलग बैरक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जेल में कोरोना के छह संक्रमित बंदी मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। शासन ने जहां मुलाकात पर रोक लगा दी है। वहीं, स्थानीय स्तर पर जेल में अलग बैरक बनाई गई है। इसमें नए आने वाले बंदियों को रखा जाएगा। आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें सामान्य बैरक में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अवागढ़ थाने से जेल में भेजे गए एक बंदी 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इस के बाद बैरक के सभी 66 बंदियों की जांच कराई गई। 30 दिसंबर को आई रिपोर्ट में इनमें से पांच बंदी संक्रमित पाए गए। इन सभी छह बंदियों को क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, जेल में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बंदियों से उनके परिजनों आदि की मुलाकात बंद कर दी गई है। वहीं, एक बैरक बनाई गई है, जिसमें नए बंदियों को अन्य बंदियों से अलग रखा जाएगा।
एंटीजन जांच में थे सभी निगेटिव
जेल में नए बंदियों को प्रवेश देने से पहले जेल प्रशासन की ओर से उनकी कोरोना जांच रैपिड एंटीजन किट से कराई जा रही थी। अवागढ़ के बंदी समेत बैरक के सभी 66 बंदी इस जांच में निगेटिव पाए गए थे। लेकिन जब आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो छह संक्रमित आए।
विज्ञापन

जेल में कोरोना केस मिलने के बाद सतर्कता बढ़ाई गई है। मुलाकात पूरी तरह बंद कर दी गई है। वहीं, नए बंदियों के लिए अलग बैरक की व्यवस्था की गई है। जिससे पहले से निरुद्ध बंदियों को संक्रमण से अलग रखा जा सके।
विज्ञापन

- अमित चौधरी, कारागार अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें