फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस स्टैंड के ब्लैक स्पॉट पर बनेगी अलग-अलग लेन, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
बस स्टैंड पर ब्लेक स्पॉट को देखते एएसपी क्राइम स​​​​च्चिदानंद, एआरटीओ ​शिवम यादव मौजूद पुलिस कर
विज्ञापन
एटा। बस स्टैंड के ब्लैक स्पॉट पर यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर पटरी निर्माण, अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा व ऑटो के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यातायात माह चल रहा है और सोमवार को एएसपी अपराध सच्चिदानंद ने आरटीओ शिवम यादव और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बस स्टैंड के ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को सुगम बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने पर जोर दिया।
अधिकारियों को सड़क के दोनों ओर पटरी का निर्माण कराने, अवैध अतिक्रमण हटवाने, रंबल स्ट्रिप और स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर यातायात संकेतक बोर्ड स्थापित कराने और ई-रिक्शा व ऑटो के लिए अलग-अलग लेन निर्धारित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के यातायात संचालन से जाम की समस्या कम होने के साथ ही राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात अब्दुल कादिर, निरीक्षक यातायात अनिल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें