फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत से आलू की फसल ले जाने का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगला मितन में खेत से आलू की फसल ले जाने का विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव नगला मितन निवासी हरीश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह करीब 8:30 बजे नगला भजन निवासी प्रेम सिंह यादव और मुकेश उसके खेत पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने खेत से जबरन आलू की फसल ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें