फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाजरा के खेत में युवक का शव मिलने से खलबली

Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बाजरा के खेत में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने जांच को फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या कर शव फेंकने की आशंका प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन


मृतक बाजरा के खेत में औंधे मुंह गिरा पड़ा था। खेत पर जा रहे किसान के देखने पर पूरे गांव में हलचल पैदा हो गई। युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है जिसकी पहचान और मौत के कारण पता करने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम निरंतर प्रयास कर रही है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें