एटा में रेल विस्तार की मांग के लिए अब फैक्स भेजो अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री, रेलमंत्री एवं रेलवे बोर्ड को फैक्स द्वारा अवगत कराया जाएगा। नई रणनीति में अब यह काम केवल आंदोलन समिति ही नहीं वरन आम जागरूक लोग भी करेंगे।
रविवार को आयोजित बैठक में समिति ने जनता से और सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि जब तक स्थानीय लोगों की आवाज प्रधानमंत्री, रेलमंत्री एवं रेलवे बोर्ड चेयरमैन तक नहीं पहुंचेगी तब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि जो लोग फैक्स करने में सक्षम नहीं हैं वे निराश न हों। वह कचहरी स्थित अग्रवाल फोटो स्टेट के यहां जाकर नि:शुल्क फैक्स कर सकते हैं। समिति के अनुज प्रकाश गुप्ता एवं पंकज मिश्रा ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रस्ताव की प्रति पटियाली गेट स्थित गोल्डी मित्तल से प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में डॉ निरूपमा वर्मा, जीतू यादव, विवेक, दीप्ती चौहान, सुधा यादव, आरके कुलश्रेष्ठ, जंट सिंह यादव, अमित गुप्ता, नवजोत आदि जागरूक मौजूद रहे।