फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिसिन और बाल रोग विभाग में बढ़ीं सीटें, मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Fri, 26 Jun 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग में 5 और बाल रोग विभाग में 3 सीट बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग में सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बढ़ोतरी से मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे मरीजों को समय से बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि सीटों में वृद्धि का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करना और अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाना है। वर्तमान समय में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी। ऐसे में सीटें बढ़ने से भविष्य में अधिक चिकित्सक तैयार होंगे, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने बताया कि मेडिसिन विभाग में 5 नई सीटें बढ़ने से विशेषज्ञों की संख्या में इजाफा होगा, जबकि बाल रोग विभाग में 3 अतिरिक्त सीटें मिलने से बच्चों के इलाज के लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजन को मिलेगा। वहीं चिकित्सा शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें