एटा। अवैध ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने यह निर्देश तीनों एसडीएम को दिए। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर आबकारी विभाग अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई करेेें। डीएम ने दस बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।
साथ ही पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने को कहा। कहा कि किसी तालाब पर एक बार पैमाइश होने के बाद दोबारा कब्जा करने वाले लोगों पर भूमाफिया के तहत कार्रवाई की जाए। तहसीलों में प्राइवेट लोगों से काम कराने की शिकायतों को लेकर कहा कि किसी भी पटल पर प्राइवेट व्यक्ति नहीं दिखने चाहिए।
यदि कहीं जरूरत है तो एसडीएम कार्रवाई करें। कंट्रोलरूम में लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं तथा नियमित रूप से सत्यापन करें। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिव कुमार, एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री, एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह, एएसडीएम राम नयन, तहसीलदार सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।