फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्यवस्थाओं में मिली खामियां पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
अलीगंज के अलीपुर में सामुदायिक शौचयल पर लटका ताला देखकर नाराजगी जताते एसडीएम व प्रभारी डीपीआरओ 
विज्ञापन
एटा। विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति परखने पहुंचे प्रभारी डीपीआरओ एसडीएम राजकुमार मौर्य ने ब्लॉक अलीगंज की ग्राम पंचायत नदराला व अलीपुर की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने ला दी। बुधवार को उन्होंने दोनों ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण किया जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सड़कों पर पानी भरा मिला जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। मुख्य गलियों के किनारे उगी झाड़ियां काटे बिना छोड़ दी गई थीं। शौचालयों की स्थिति की जांच की तो कई शौचालय टूटे-फूटे मिले और उनका उपयोग भी बंद पाया गया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
एसडीएम ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया यहां भी अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। कूड़ा उठान का कार्य पूरी तरह बंद मिला और सेंटर पर कचरा बेतरतीब ढंग से जमा पाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा में भी खामियां सामने आईं। गांव में नालियों की सफाई अधूरी मिली। ग्रामवासियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी कार्य मानकों के अनुरूप ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें