फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड शिविर का समापन

Thu, 31 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय स्काउट-गाइड रैली का समापन गुरुवार को आजाद गांधी इंटर कालेज में हुआ। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। समापन के मौके पर विजेता रहने वाले विद्यालयों की टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा. पीके शास्त्री ने मां शारदेे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। स्काउट-गाइड ने टेंट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया। अतिथियों ने अवलोकन कर उनके कार्य को सराहा। सभी विजेता रहने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, मशकूर अहमद शेरवानी, शशि लता चौहान, चौधरी नूरुल हसन, स्काउट जिला सचिव रवीकांत माहेश्वरी,  जिला कमिश्नर स्काउट विद्या राम वर्मा, जिला आयुक्त गाइड डा. सोमवती शर्मा, गोपाल कृष्ण दीक्षित, ,प्रधानाचार्य फरहत अली,  एचपीएन दुबे, अभिषेक पांडेय, अब्दुल रब आदि मौजूद रहे।
ये रहे विजेता
माध्यमिक में सीनियर एवं जूनियर स्काउट में सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज, सीनियर एवं जूनियर गाइड में राजकीय बालिका इंटर कालेज, तहसील स्तर पर सीनियर एवं जूनियर स्काउट व गाइड में मक्खन लाल इंटर कालेज अमापुर, बेसिक में  ब्लॉक स्तर पर स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्यारमपुर, गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुडगुडी, नगर स्तर स्काउट एसएचडी मेमोरियल स्कूल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें