फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

Wed, 16 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित विज्ञान-कला प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल छाए रहे। हाइड्रोलक सिटी, सोलर सिटी, हाइटेक सिटी और ग्रीन एंड क्लीन सिटी के मॉडल लोगों की पसंद बने रहे। हंटेड हाउस मॉडल विशेष सराहनीय रहा। पेंटिंग में बच्चों ने डॉ. कलाम को याद किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा में गुणात्मक विकास होता है। बच्चों के मॉडलप्रशंसनीय हैं। छात्राओं ने सरस्वती ज्ञान व स्वागत गान गाया। कालेज के निदेशक डा. रामनिवास यादव, प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डा. अरुण गौड़, डा. दिनेश वशिष्ठ, आचार्य देवराज शास्त्री, शिक्षक नेता गुमान सिंह यादव के अलावा मेधाव्रत शास्त्री मौजूद रहे।  इस मौके पर रामसेवक यादव, संजीव कुलश्रेष्ठ, विजयपाल सिंह, रामकुमार, सुखवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रवेंद्र पाल सिंह, विपिन, अवनीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें